Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 11:11 AM (IST)
पोटका : जिस घर में रविवार को शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां शनिवार को मातम पसरा हुआ था। पोटका निवासी 22 वर्षीय अजहर अंसारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। शादी से महज एक दिन पहले हुई इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजहर अंसारी की शादी 15 जून को जमशेदपुर में निर्धारित थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था। परिवार के लोग विवाह समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. बताया जाता है कि अजहर बचपन से अपने नाना के घर रहकर परिवार का सहारा बना हुआ था। वह कपड़ों का व्यवसाय करता था और अपनी मेहनत व मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय था।
जानकारी के अनुसार गत 7 जून को अजहर जादूगोड़ा हाट जा रहा था। इसी दौरान तिलाइटांड़ बस्ती के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसके टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजहर और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान साथी की स्थिति में सुधार हो गया, जबकि अजहर की हालत लगातार गंभीर बनी रही। छाती में गंभीर चोट लगने के कारण वह कई दिनों तक कोमा में रहा। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद शुक्रवार देर रात उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अजहर की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिन लोगों ने उसकी शादी में शामिल होने की तैयारी कर रखी थी, वे उसके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। शनिवार को जमशेदपुर के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. अजहर की असामयिक मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह वाहन संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं और जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां से जनाजा उठ गया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.