Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 11:07 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा प्रसाद नामक युवक पिछले तीन दिनों से नशे की हालत में घर में विवाद कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उसने अपनी मां पुतुल देवी, पत्नी और तीन बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. आग लगते ही घनी आबादी वाले इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने-अपने घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकालना शुरू कर दिया। वहीं, युवाओं ने पाइप के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया और समय रहते आरोपी के घर में रखा गैस सिलेंडर भी बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. बताया जाता है कि आरोपी युवक पेशे से चालक है और घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.