परसुडीह के नामोटाला में शराब दुकान के खिलाफ गोलबंद हुई महिलाएं


Publish Date: Fri, 21 Feb 2025 17:08 PM (IST)


 

जमशेदपुर : परसुडीह के नामटोला में 20 फरवरी से शराब की दुकान को बंद करवा दिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद भी जब दुकान खुली रही तब स्थानीय महिलाएं आज गोलबंद हो गईं. इसके बाद महिलाएं एकजूट होकर शराब दुकान पर पहुंची और प्रदर्शन किया. इस बीच जबरन दुकान को भी बंद करवा दिया गया।

महिलाओं का घरों से निकलना हुआ दूभर....

नामोटोला केनाल के पास शराब की दुकान खुल जाने से स्थानीय महिलाओं और युवतियों का अपने घरों से निकलना भी दूभर हो गया है. स्कूली बच्चों को भी कम परेशानी नहीं हो रही है. एसएसपी डीसी से लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों तक से लिखित शिकायत मामले में की जा चुकी है. बावजूद शराब की दुकान बदस्तुर चल रही है।


पौ फटने से आधी रात तक छलकता रहता है जाम....

नामोटोला केनाल के पास जो सरकारी शराब की दुकान खुली हुई है वहां पर सुबह के पौ फटने से लेकर आधी रात तक सड़क पर और आस-पास में ही जान छलकता रहता है. ऐसी स्थिति किसी राहगीर को भी सड़क से जाते समय भारी कठिनाई होती है।

शराबियों ने ईलाके को बना दिया है अवैध बार....


शराबा की दुकान खुलने के साथ ही शराबियों ने पूरे ईलाके को ही अवैध रूप से बार बनाकर रख दिया है. इसकी जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन पुलिस भी चुप्पी साधे रहती है. पेट्रोलिंग तक नहीं करती है।

चार माह पूर्व हुई थी हत्या.....

ठीक शराब दुकान के पास में ही शराब माफिया विजय साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तब से ही महिलाएं शराब दुकान को लेकर गोलबंद हो गई हैं. जब शुरू में यहां पर शराब की दुकान खोली गई थी तब भी विरोध किया गया था. बावजूद दुकान को बंद नहीं किया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.