टुईलाडूंगरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित


Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 15:16 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टुईलाडूंगरी स्थित सी.पी. कबीर क्लब महिला समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवकी साहू ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत कबीर जी की आरती के साथ की गई। इसके बाद महिला समिति से जुड़ी सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया की हर महिला को समर्पित दिन है। यह केवल एक साधारण दिन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

अध्यक्ष देवकी साहू ने क्लब की सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में अपने कार्यों से पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता मिलना ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण है, जिससे वे अपने जीवन के फैसले खुद ले सकें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।।।।।।

बम ब्लास्ट प्रतियोगिता

प्रथम : रूपा देवी

द्वितीय : ओमलता साहू

तृतीय : जमना निषाद


पासिंग बॉल प्रतियोगिता

प्रथम : मैना देवी

द्वितीय : गौरी साहू

तृतीय : कमला साहू


लकी ड्रॉ.....

भाग्यशाली विजेता : प्रीति साहू


कार्यक्रम में नीतू साहू, हेमा साहू, मंजू साहू, जमुना देवी, रानी बेबी, पुष्पा डी, अनीता साहू, पुष्पा के, जुगबती देवी, मंजू ठाकुर सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.