जनता की सेवा जारी रहेगा... अपने क्षमता के अनुसार जनसमस्यायों का समाधान करता रहूंगा : बन्ना गुप्ता


Publish Date: Wed, 27 Nov 2024 16:51 PM (IST)


 

बन्ना गुप्ता : मुझसे राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण जनहित की योजनाओं को ना रोके सरयू राय... एडिट वीडियो का दुष्प्रचार कर मेरी छवि बिगाड़ जीत हासिल करने का षड़यंत्र रचा सरयू राय ने... देखें VIDEO क्या कहा बन्ना गुप्ता ने

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में मेरी छवि को बिगाड़ने के लिए एडिटेड वीडियो का सहारा लिया गया, गलत तरीके से वीडियो को प्रचारित कर धार्मिक धुर्वीकरण का षड्यंत्र रच कर सरयू राय ने छल से चुनाव जीता क्यूंकि वे जानते थे कि वे बिना तीकडम कर चुनाव नहीं जीत सकते थे!उक्त बातें अपने आवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने कहीं!

उन्होंने कहा कि मुझे डर हैं कि मेरे से राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण सरयू राय जनता के विकास कार्यो को रोक ना दें, मुझे डर हैं कि ऐसा ना हो कि मुझे नीचा दिखाने के लिए सरयू राय मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य बंद करवा दें, एमजीएम अस्पताल बंद करवा दें, मेरे प्रयास से प्रस्तावित स्वर्णरेखा नदी में होने वाले रिवर फ्रंट डेवलोपमेन्ट का कार्य ना रुकवा दें!

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं सकरात्मक राजनीति पर विश्वास करता हूँ, इसलिए जीत की बधाई देते हुए सरयू राय को कहना चाहता हूँ कि मेरे द्वारा किए गए जनहित के कार्य को रोके नहीं ना रुकने दें, यदि उन्होंने किसी भी जनता से जुड़े योजनाओं को रोकने या धीमा करने का प्रयास किया तो उनके नकरात्मक राजनीति का हर कदम पर विरोध करूंगा!

उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो आशीर्वाद दिया हैं और जो आदेश दिया हैं वो सिर आँखों पर हैं, क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करूंगा, मेरा कार्यालय जनता की सेवा के लिए खुला रहेगा और जन दर्शन का कार्यक्रम जारी रहेगा!

उन्होंने बताया कि हार की समीक्षा होगी, अपने साथियों और कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलूंगा पूरी ताकत और क्षमता के साथ जनता की सेवा करता रहूंगा!

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.