एसडीएम के कमरे में रीडर के साथ रंगेहाथों पकड़ाई पत्‍नी... पति का गुस्सा जा पहुंचा सातवें आसमान पर... फिर जो हुआ...


Publish Date: Thu, 29 Aug 2024 08:26 AM (IST)


 

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अपनी पत्नी के साथ बंद कमरे में एक युवक को देख पति ने हंगामा खड़ा कर दिया. साथ ही लोगों की भीड़ को मौके पर बुला लिया. महिला और प्रेमी ने कमरे के गेट की कुंडी लगा रखी थी. इस वजह से भीड़ अंदर नहीं घुस सकी. लेकिन इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटनाक्रम विजयपुर कस्बे की पुरानी जनपद के पास स्थित कॉलोनी का है. जहां एक महिला अपने पति के साथ किराए के कमरे में रहती है. बीती सोमवार की रात जब महिला का पति किसी काम से बाहर गया था, तभी रात करीब 9 बजे विजयपुर एसडीएम का रीडर जितेंद्र यादव अपने सरकारी आवास से निकलकर महिला के किराए के कमरे में पहुंच गया।

उन्होंने अंदर से गेट की कुंडी भी लगा ली, तभी कुछ देर बाद महिला का पति वहां आ गया. उसने दरवाजा खटखटाया तो महिला और उसके साथ मौजूद रीडर दंग रह गए. उन्होंने कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला और चुप हो गए. जब खिड़की को धक्का देकर खोला गया तो उसमें रीडर यानी सरकारी बाबू और महिला आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए. यह देख महिला के पति ने हल्ला मचा दिया. यह सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोग रीडर को दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे, लेकिन दरवाजा नहीं खोल रहे थे. इस दौरान भीड़ की महिलाएं उस महिला और रीडर को भला बुरा कहने लगे. पुरुष भी दरवाजा खोलने के लिए कहते रहे, लेकिन रीडर ने गेट नहीं खोला और किसी को फोन करने लगा. बाद में डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया।

कमरे से निकलते समय लोगों की भीड़ ने रीडर पर हाथ साफ भी कर लिया, लेकिन थाने पहुंचने के बाद रीडर के रसूख और महिला की रजामंदी की वजह से रीडर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. रीडर लंबी छुट्टी लेकर बाहर चले गए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद विजयपुर एसडीएम इसे व्यक्तिगत मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।


विजयपुर अनुभाग के एसडीएम उदयवीर सिंह सिकरवार ने बताया, यह मामला मेरी जानकारी में नहीं आया है. वैसे भी यह व्यक्तिगत मामला है. वीडियो सामने आएगा तो दिखवाएंगे. वहीं, विजयपुर थाने के टीआई पप्पू सिंह यादव का कहना है कि बीते सोमवार की रात डायल 100 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची थी. लेकिन दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई, इसलिए कार्रवाई नहीं हुई।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.