Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 10:31 AM (IST)
नई दिल्ली : कोरोना महामारी के बाद अब दुनिया एक और बड़े स्वास्थ्य संकट की ओर बढ़ती दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंटीबायोटिक के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए इसे खामोश, लेकिन बेहद खतरनाक महामारी बताया है। प्रधानमंत्री की इस चिंता को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने समय की सबसे बड़ी जरूरत करार दिया है। उनका कहना है कि अगर अभी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में सामान्य संक्रमण भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
क्या है खामोश महामारी......
स्वास्थ्य विशेषज्ञ जिस खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं, वह है एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR)। यह वह स्थिति होती है जब बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं और एंटीबायोटिक दवाएं असर करना बंद कर देती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पहले ही AMR को दुनिया के शीर्ष 10 वैश्विक स्वास्थ्य खतरों में शामिल कर चुका है।
पीएम मोदी की चिंता क्यों अहम.....
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एंटीबायोटिक का गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल इस संकट को तेजी से बढ़ा रहा है। बुखार, सर्दी-खांसी या वायरल संक्रमण में बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना आम हो गया है, जो बेहद खतरनाक है। पीएम ने डॉक्टरों, मरीजों और दवा कंपनियों से जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की।
भारत में क्यों बढ़ रहा है खतरा.....
1. विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में AMR के बढ़ने के कई कारण हैं।
2. बिना पर्ची के एंटीबायोटिक की उपलब्धता।
3. मरीजों द्वारा दवा का पूरा कोर्स न करना।
4. पशुपालन और पोल्ट्री में एंटीबायोटिक का अत्यधिक उपयोग।
5. अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छता की कमी।
6. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की रिपोर्ट बताती है कि देश में कई आम बैक्टीरिया अब पहली पंक्ति की दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो चुके हैं।
डराने वाले वैश्विक आंकड़े......
WHO के अनुसार, यदि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर काबू नहीं पाया गया तो वर्ष 2050 तक दुनिया में हर साल करीब 1 करोड़ लोगों की मौत हो सकती है। भारत जैसे विकासशील देशों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ने की आशंका जताई गई है।
अभी नहीं चेते तो देर हो जाएगी......
स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि पीएम मोदी की चेतावनी केवल एक बयान नहीं, बल्कि भविष्य के खतरे का संकेत है। एंटीबायोटिक का विवेकपूर्ण इस्तेमाल, डॉक्टर की सलाह का पालन और जनजागरूकता ही इस खामोश महामारी से बचाव का रास्ता है। कोरोना ने यह सिखाया है कि स्वास्थ्य संकट को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है और AMR उसी तरह का अगला बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.