मौसम : जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में बदला मौसम का मिजाज... फिर बढ़ेगी ठंड!... कई जिला घना कोहरा की चपेट में.... सावधान रहने की जरूरत... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 21 Dec 2024 09:47 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.वहीं घने कोहरे और कनकनी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.वहीं एक बार फिर से झारखंड का मौमस करवट ले चुका है. एक तरफ जहां ठंड की मार से लोग परेशान थे तो वहीं दूसरी तरफ अब बारिश भी लोगों को परेशान कर सकती है, यानी एक बार फिर से ठंड में बढोत्तरी की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि झारखंड में दक्षिण, मध्य और उत्तरी जिलों में आज से 26 दिसंबर तक घना कोहरा को देखने को मिलेगा. वहीं ठंडी हवाएं कनकनी बढ़ायेगी।


आपको बताये कि आज कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में दिन भर बादल छाये रहेंगे, तो वहीं बूंदा बांदी भी हो सकती है.मौसम विभाग की माने तो झारखंड के 18 जिलों में आज घना कोहरा का प्रभाव देखने को मिलेगा.जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.वहीं मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 21 से 26 दिसंबर तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है, यानि रोजाना कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दोपहर होते होते मौसम साफ हो जायेगा।

ठंड से सतर्क रहने की चेतावनी....

जिस तरह से दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड झारखंड में पड़ रही है.वहीं पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची के कांके और मैक्लूसकीगंज में न्यूनतम पारा 3 डिग्री के नीचे ही रह रहा है.जिससे वहां के मैदानी इलाकों में ओस की बूंदे जम रही है.ठंड के सितम से लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गए हैं. वहीं डॉक्टरों की माने तो लगातार हो रहे मौसम में बदलाव से बुजुर्ग और बच्चों को सावधान रहने की जरूरत है. खासकर जो लोग किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें ठंड से बचने की जरूरत है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.