मौसम : मौसम विभाग के मुताबिक दुर्गापूजा के दौरान बारिश पूजा के जश्न में डाल सकता है खलल...


Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 09:55 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड में 6 अक्टूबर से मौसम बदल सकता है. कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दक्षिणी हिस्से में 6 अक्टूबर से तीन दिन तक आकाशीय बिजली के साथ-साथ रुक-रुक कर छिटपुट बारिश हो सकती है. जबकि संताल परगना के इलाके में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।



मतलब दुर्गापूजा के दौरान बारिश पूजा के जश्न में खलल डाल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्‌डा, पाकुड़, साहिबगंज में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. झारखंड से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर से हो जाएगी. इससे पहले राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. कल से मौसम में बदलाव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की हलचल शुरू हो गई है. दुर्गापूजा के बाद राज्य में गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी। राज्य के मौसम की बात करें तो बीते 24 घंटे में सबसे अधिक आठ मिमी बारिश लातेहार में हुई।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.