Publish Date: Thu, 19 Sep 2024 08:59 AM (IST)
रांची : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम किसी भी सूरत में वन नेशन वन इलेक्शन को नहीं मानने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के सहारे भाजपा चुनाव की पूरी प्रक्रिया को दूषित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा निर्वाचित सरकारों के अधिकारों को काटती है, सरकारों को तोडने का काम करती है, दल को तोड़ती है और अपने साथ ले लेती है. इसके लिए भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त करती है. उनको प्रलोभन देती है. उनको सत्ता पर बैठा देती है या उन पर मुकदमा लाद देती है।
भट्टाचार्य बुधवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन अधिनायकवाद को स्थापित करता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन बीतते ही वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है. इसकी तिथि भी 2029 चुनी गई है. उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से देश के कम से कम 25 लाख जनप्रतिनिधियों के अधिकारों पर हमला किया गया है. उन्होंने कहा कि एक तरह से ये वन नेशन वन इलेक्शन आदिवासी परंपरा पर भी कुठाराघात करने वाला साबित होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनी हुई सरकारों को तोड़ती है. इसमें सफल नहीं होने पर झूठे मुकदमे लादकर अपनी सरकार बना लेती है. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के इस प्रस्ताव को कभी सहन नहीं करेगा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.