भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


Publish Date: Sun, 13 Oct 2024 09:54 AM (IST)


 

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है. हम आज इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं. इस अवसर पर सभी राज्य वासियों को दशहरा एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री शनिवार को हेमन्त सोरेन विजयादशमी के पावन अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से दशहरा का त्योहार इसलिए मनाते आ रहे हैं कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था. आज हर वर्ष की भांति इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद हैं. . हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सत्य एवं सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए रावण का पुतला फूंककर अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया. इस अवसर पर लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गए. वहीं, लोक कलाकारों ने भव्य रामदरबार दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया. मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का अभिनंदन किया. इस अवसर पर आतिशबाजी का मनभावन नजारा भी दिखा।


मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, विधायक श्री सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर श्री संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष श सुधीर उग्गल एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष रणदीप आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.