Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 11:16 AM (IST)
यूपी : गोंडा में मौसेरी सास और दामाद के बीच लव अफेयर का मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह बीवी और तीन छोटेबच्चों को छोड़कर अपनी ही मौसेरी सास को लेकर फरार हो गया है। दोनों के बीच करीब चार साल से इश्क चल रहा है। अब न्याय पाने के लिए युवक की पत्नी गोंडा से लेकर लखनऊ तक का चक्कर लगा रही है। नवाबगंज इलाके की रहने वाली विवाहिता के मुताबिक उसका मायका धानेपुर में है। महिला के मुताबिक उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से एक नवंबर 2017 को बहराइच के नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी इरफान के साथ हुआ। शादी के बाद एक छह साल का बेटा, पांच व चार साल की दो बेटियां है। महिला का आरोप है कि पति इरफान मौसेरी सास को लेकर फरार हो गया है। न्याय पाने के लिए वह पुलिस अधिकारियों का गोंडा से लेकर लखनऊ तक चक्कर लगा रही है।
पीड़िता के मुताबिक, निकाह के कुछ समय बाद वह रोजगार के सिलसिले पति के साथ लखनऊ आ गई। जहां पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी। वह कमरे पर रहती थी जबकि पति इरफान परिवार के भरण-पोषण के लिए ऑटो चलाता था। बताया कि उसकी सगी मौसी गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2018 में उसकी मौसी के पति असामायिक मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मौसी का लखनऊ में उनके कमरे पर अक्सर आना जाना हो गया। पहले तो यही सोचा कि शायद मौसी पति के मौत से काफी दुःखी होकर मन शांत करने के लिए आ जा रही है। इस बीच उसके पति और मौसी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि दोनों के बीच करीब चार साल से दोनों के बीच चक्कर चल रहा था। करीब छह माह पहले जब उसने विरोध किया तो पति मौसेरी सास के साथ फरार हो गया है। उसने लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी थी। दोनों के खरगूपुर और धानेपुर पहुंचने पर वहां भी तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी कार्यालय में शिकायत करके न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.