Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 09:17 AM (IST)
चाकुलिया : चाकुलिया के मिस्त्रीपाड़ा निवासी मंगलदीप दास के घर पर शुक्रवार को करीब एक दर्जन बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट और हंगामे के कारण बिरसा चौक के समीप सड़क करीब आधे घंटे तक जाम हो गई। घटना का कारण यह बताया जा रहा है कि मंगलदीप दास ने अपनी साली को बिना जानकारी दिए अपने घर ले आया था. जिससे ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे।
इसी नाराजगी के चलते घाटशिला के युवक चाकुलिया पहुंचे और मंगलदीप के घर पर हमला कर दिया। हमलावर युवकों ने मंगलदीप के घर का दरवाजा खटखटाया और गेट खोलने में विलंब होने पर उनका आक्रोश और बढ़ गया। गेट खोलते ही उन्होंने मंगलदीप पर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की। इस दौरान पुरुषों के साथ मारपीट और महिलाओं से दुर्व्यवहार किया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद एएसआई किशुन तिरु और बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कई आरोपित युवकों को पुलिस जीप में बिठाकर थाने ले गई। मंगलदीप की पत्नी पूर्णिमा दास ने चाकुलिया थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है, जिसमें उन्होंने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोपियों में घाटशिला निवासी रंजन दास, देवांजन दास, मनोरंजन दास, राजा दास, अमित दास समेत कुल 15 लोग शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने तलवार, चाकू, डंडा आदि से हमला किया और घर में तोड़फोड़ की। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.