Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 14:47 PM (IST)
जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रशर एवं खनन परियोजना के समर्थन में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रैयत परिवारों ने उपायुक्त कार्यालय तथा जिला खनन कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और परियोजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि कांकु और आसपास का इलाका आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को बड़े शहरों की ओर पलायन करना पड़ता है। उनका मानना है कि प्रस्तावित स्टोन क्रशर एवं खनन परियोजना शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिल सकेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना की स्थापना के लिए 33 रैयत परिवारों ने अपनी भूमि उपलब्ध कराई है। उनका कहना है कि उद्योग स्थापित होने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार होगा। इससे स्थानीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी. परियोजना के समर्थन में उतरे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व निजी स्वार्थवश उद्योग का विरोध कर रहे हैं और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे तत्वों पर ध्यान देने तथा परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल करने की मांग की।
ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि उद्योग क्षेत्र तक पहुंचने वाले मार्गों को सुदृढ़ किया जाए, आधारभूत संरचनाओं का विकास सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। साथ ही क्षेत्र के लोगों के हितों और अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की गई. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि के लिए इस परियोजना का समर्थन करते हैं तथा प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपेक्षा रखते हैं।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.