Publish Date: Wed, 06 May 2026 09:31 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित Medisist ENT and General Hospital में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ बीमरजीत प्रधान के साथ मारपीट कर दी। घटना में डॉक्टर को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
डॉ. बीमरजीत प्रधान के अनुसार, एक मरीज के परिजन जबरन उनके चैंबर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 30 युवक अचानक अंदर आए और Tata Main Hospital (टीएमएच) में हुए इलाज का पूरा खर्च भरने की धमकी देने लगे।
इलाज के बाद बिगड़ी थी मरीज की स्थिति.......
जानकारी के मुताबिक, मरीज राजहंस कुमार का 24 अप्रैल को उक्त अस्पताल में टॉन्सिल का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन बाद में लगातार ब्लीडिंग की शिकायत सामने आई। 29 अप्रैल को दोबारा अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया और 3 मई तक वह भर्ती रहा। उसी दिन फिर से ब्लीडिंग होने पर उसे टीएमएच रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दूसरी ओर, मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इलाज के कारण मरीज की हालत बिगड़ी, जिसके चलते उन्हें टीएमएच में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने वहां हुए इलाज का खर्च संबंधित अस्पताल से दिलाने की मांग की है।
आईएमए ने जताया विरोध......
घटना की जानकारी मिलते ही Indian Medical Association (आईएमए) के महासचिव सौरभ चौधरी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इलाज में कथित लापरवाही या शुल्क को लेकर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपना कार्य पूरी निष्ठा से करते हैं और इस मामले में भी डॉक्टर द्वारा उचित उपचार किया गया था।
जांच में जुटी पुलिस......
साकची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, इस घटना के बाद चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.