यूनाइटेड ब्वायज क्लब ने श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया शहीद शेख भिकारी व टिकेत सिंह का शहादत दिवस


Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 20:12 PM (IST)


 

जमशेदपुर | मानगो जाकिरनगर स्थित यूनाइटेड ब्वायज क्लब एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में स्थानीय मदर्स होम पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिकारी एवं टिकेत (उरांव) सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी शफी अहमद खान ने कहा कि “वतन की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को हमेशा याद रखना हमारा नैतिक दायित्व है।”
मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में शेख भिकारी और टिकेत उरांव सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने विधायक सरयू राय से ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित यशु भवन के पास शेख भिकारी व टिकेत उरांव के नाम पर द्वार निर्माण की मांग की।

प्रो. जावेद अख्तर अंसारी ने कहा कि आज पूरा झारखंड इन दोनों महान शहीदों को नमन कर रहा है, जिनकी कुर्बानी इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद मुमताज शारिक ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शेख भिकारी और टिकेत उरांव जैसे शहीद सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने झारखंड सरकार से 8 जनवरी को अवकाश घोषित करने की अपील भी की।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों को सोसाइटी की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सभा का संचालन सोसाइटी अध्यक्ष अशफाक आलम ने किया, जबकि उपाध्यक्ष महबूब आलम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर इसराइल अंसारी, मो. तस्लीम, प्रिंस, फैयाज अहमद, डॉ. ताहिर हुसैन, फिरोज अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, सैयद खलील अहमद, हाजी जियाउल मोबीन अंसारी, रिजवान आबिद अंसारी, अंजुम आरा, लबीका अरशद, साबरा परवीन, अदीबा शेराजी, नबीला हुसना, सईदा परवीन, अरफी परवीन, शेख सना, शमा यासमीन, शमा परवीन, शाजिया हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.