अनोखा : दो दिल, दो सिर, चार हाथ वाली बच्ची का हुआ जन्म, दोनों ही धड़क रहे लोगों ने माना चमत्कार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 09:05 AM (IST)


 

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने दो सिर और दो दिलों वाली बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के चार हाथ और दो पैर भी हैं, जबकि उसका सीना और पेट आपस में जुड़े हुए हैं। यह मामला लोगों के बीच बच्ची का विषय बना हुआ है, जबकि डॉक्टरों ने इसे चिकित्सा विज्ञान के नज़रिए से समझाया है।

दो दिल धड़क रहे हैं, स्थिति स्थिर......


इस बच्ची का जन्म खरगोन ज़िले के मोथापुरा गाँव की एक महिला ने 13 अगस्त को दिया था। जन्म के बाद बच्ची को इंदौर के एमवाय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर है और राहत की बात यह है कि उसके दोनों दिल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।


क्या है 'कंजॉइंड ट्विन्स'?......


डॉक्टरों ने इस तरह के जन्म को मेडिकल भाषा में 'कंजॉइंड ट्विन्स' बताया है। यह एक बेहद जटिल स्थिति होती है, जब दो जुड़वां बच्चों के शरीर गर्भावस्था के दौरान पूरी तरह से अलग नहीं हो पाते। ऐसे बच्चों की सर्जरी करना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा होता है, क्योंकि उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग आपस में जुड़े होते हैं।

जन्म के बाद बच्ची को पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों का मानना है कि अगर छह महीने बाद बच्ची की हालत ठीक रहती है, तो सर्जरी के ज़रिए उसके शरीर को अलग करने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, यह प्रक्रिया बहुत संवेदनशील होगी। यह दंपति की पहली संतान है। परिवार ने बच्ची को डॉक्टरों से परामर्श के बाद घर ले जाने का फैसला किया है और वे उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इससे पहले भी इंदौर में इस तरह के मामले सामने आ

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.