Publish Date: Tue, 21 Jan 2025 08:08 AM (IST)
अमेरिका : डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही चार साल बाद दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर उनकी उल्लेखनीय वापसी हो गई. ट्रप ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘अमेरिका का स्वर्णिम युग अभी से शुरू होता है. उन्होंने कहा, आज के बाद से हमारा देश फिर से समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा. हर देश हमसे ईर्ष्या करेगा और कोई हमारा फायदा उठाये, हम ऐसा नहीं होने देंगे. ट्रंप (78) ने कहा कि वह अमेरिका को ‘सर्वोपरि’ रखेंगे. उन्होंने कहा, “न्याय के तराजू को फिर से संतुलित किया जाएगा।
न्याय विभाग और सरकार का क्रूर, हिंसक और अनुचित हथियारीकरण समाप्त हो जाएगा.’ रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप (78) ने एक ताकतवर व्यक्ति और एक शक्तिशाली राष्ट्रपति की दृष्टि के साथ व्हाइट हाउस में वापसी की है. साथ ही उन्होंने आव्रजन, शुल्क और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में अमेरिकी नीतियों को आक्रामक रूप से बदलने का वादा किया है. ट्रंप ने अपने शपथ में कहा, ‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा तथा अमेरिका के संविधान का अपनी पूरी क्षमता से संरक्षण, सुरक्षा और बचाव करूंगा.’ ट्रंप से पहले जे. डी. वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया. ट्रंप ने पांच नवम्बर के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस पर शानदार जीत दर्ज की थी. चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप की हत्या के इरादे से उन पर दो बार हमला किया गया. ट्रंप को राष्ट्रपति रहते दो बार महाभियोग का भी सामना करन पड़ा था।
चार साल पहले, ट्रंप ने पद पर बने रहने के लिए 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने का असफल प्रयास किया था. नवीनतम चुनाव में उनकी जीत को अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में सबसे उल्लेखनीय जीत माना जा रहा है. अमेरिका की राजधानी में बहुत ज़्यादा ठंड होने की वजह से शपथग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा (संसद भवन के केंद्रीय कक्ष) में आयोजित किया गया. पहले इसे शपथग्रहण समारोह खुले स्थान पर आयोजित करने की योजना बनाई गई थी. इस समारोह में ट्रंप की पत्नी मेलानिया, उनकी बेटी इवांका और इवांका के पति जेरेड कुशनर और अरबपति एलन मस्क, जेफ बेजोस और टिम कुक शामिल हुए।
ट्रंप राष्ट्रपति के तौर पर पहले दिन कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिसमें जन्म के जरिये नागरिकता को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करना भी शामिल है. इस बीच ट्रंप ने सीबीपी वन को समाप्त कर दिया, जो बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति रहने के दौरान एक सीमा ऐप था, जिसने ‘ऑनलाइन अपॉइंटमेंट’ के साथ लगभग 10 लाख प्रवासियों को कानूनी प्रवेश दिया था।
पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई. मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं. आगामी सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.”
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.