Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 15:15 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल भट्ठा मेन रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज मुंडुंडा (10) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि राज अपने पिता के साथ पास स्थित नदी की ओर गया था। नदी से पानी पीने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे हाइवा चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने पहले चालक की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
इधर, जब राज के पिता को मोबाइल फोन पर घटना की सूचना मिली तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। बेटे का शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हादसे से नाराज बस्ती के लोगों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर लाल भट्ठा मेन रोड को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोगों की मांग है कि दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि देर शाम तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ था और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.