Publish Date: Sun, 05 Jan 2025 10:12 AM (IST)
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए सीतारामडेरा मंडल के बाउरी बस्ती और बारीडीह मंडल के शक्ति नगर क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुई। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका उद्देश्य है। ठंड के इस मौसम में हर व्यक्ति को गरम कपड़ों की जरूरत है, और वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं कि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर कंबल सेवा अभी आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि ठंड के मद्देनजर क्षेत्र की रैन बसेरों की सुविधा और आवश्यकताओं पर जिला प्रशासन को सुधारात्मक कदम उठाने के लिए ध्यान आकृष्ट कराते हुए विस्तारपूर्वक वार्ता हुई है।
इस दौरान भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल साहू, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पवन अग्रवाल, संजना साहू, विकास बाउरी, रमेश विश्वकर्मा, मीरा झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.