Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 20:50 PM (IST)
सरायकेला-खरसावां: जिले के कपाली ओपी में तैनात पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों ने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की एक आदिवासी युवती के साथ कथित हिंसा और बल प्रयोग के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए कपाली ओपी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 जून 2026 को सामने आए इस मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), चांडिल को सौंपी गई थी। प्रारंभिक जांच में कपाली ओपी प्रभारी शीरंजन कुमार, ओपी में पदस्थापित मो. मुकेलेश रहमान तथा महिला आरक्षी कंचन की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने बिना देर किए तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता, शक्ति के दुरुपयोग अथवा आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी की इस कड़ी कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने और कानून के राज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.