'यह फर्जी एनकाउंटर है, दामाद की सुनियोजित हत्या हुई' : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की सास ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग


Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 17:53 PM (IST)


 

Lजामताड़ा। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सुजीत की सास उषा देवी ने दावा किया है कि यह मुठभेड़ फर्जी है और उनके दामाद की सुनियोजित हत्या की गई है। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ अपने 12 वर्षीय नाती को न्याय दिलाने की मांग की है।

उषा देवी ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे उन्हें एक परिचित का व्हाट्सएप कॉल आया, जिसके जरिए सुजीत के एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना मिली। यह खबर सुनते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो व्यक्ति स्वयं जेल से बाहर निकलना नहीं चाहता था, वह पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश आखिर क्यों करेगा?

'सुजीत को पहले से थी एनकाउंटर की आशंका'......

उषा देवी का कहना है कि सुजीत को काफी पहले से अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था। करीब चार महीने पहले उसने अपने अधिवक्ताओं से भी आशंका जताई थी कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। इसी आशंका को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई थी, जिसमें जेल स्थानांतरण के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

'आठ घंटे तक जंगल में पड़ा रहा शव'......

उषा देवी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी पुलिस का रवैया संवेदनहीन रहा। उनके अनुसार, सुजीत के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी और मौत के बाद उसका शव करीब आठ घंटे तक जंगल में पड़ा रहा। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम को लेकर कई ऐसे सवाल हैं, जिनका अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

पिता की मौत की खबर से बेटे की बिगड़ी तबीयत......

परिवार की स्थिति का जिक्र करते हुए उषा देवी ने बताया कि उनकी बेटी रिया सिन्हा फिलहाल चाईबासा जेल में बंद है। वहीं, सुजीत का 12 वर्षीय बेटा अक्षत सिन्हा, जो कक्षा छह का छात्र है, आठ दिन पहले ही हॉस्टल से घर लौटा था। पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, "मेरे नाती की मां पहले से जेल में है और अब उसके पिता भी नहीं रहे। पुलिस-प्रशासन ने उसे अनाथ बना दिया। उसे इंसाफ मिलना चाहिए।"

रिया सिन्हा की सुरक्षा पर भी जताई चिंता.......

उषा देवी ने आशंका जताई कि जिस तरह सुजीत की मौत हुई है, उसी तरह उनकी बेटी रिया सिन्हा की सुरक्षा भी खतरे में हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से रिया सिन्हा की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले की न्यायिक या किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. हालांकि, इन सभी आरोपों पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.