हरिणा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारी बैठक, शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस पर रहेगा प्रतिबंध


Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 10:53 AM (IST)


 

पोटका। कोल्हान के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र मुक्तेश्वर धाम हरिणा में रोजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक हरिणा मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोटका विधायक संजीव सरदार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं मेला समिति के सदस्यों के साथ मेला संचालन, विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में ग्रामीणों ने मेला परिसर में शराब बिक्री एवं बूगी-बूगी डांस कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि इन गतिविधियों के कारण हर वर्ष विवाद और अशांति की स्थिति उत्पन्न होती है। इस पर विधायक संजीव सरदार ने प्रशासन को मेला क्षेत्र में शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला समिति पारंपरिक और सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप कार्यक्रमों का चयन करे।

विधायक ने कहा कि 15 जून से शुरू होने वाला हरिणा मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जहां झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हरिणा क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने के प्रयास भी जारी हैं।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। विधायक ने प्रशासन को मेला अवधि के दौरान 24 घंटे आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष तैयारी रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने बड़े वाहनों का परिचालन पांडरशोली से बुनूडीह होते हुए हरिणा गांव तक कराने, बड्डीह प्राथमिक विद्यालय में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने, पाटभोक्ताओं के प्रवेश के लिए सभी गेट खुले रखने तथा मेला मार्ग को कम से कम 20 फीट चौड़ा रखने का निर्देश दिया। साथ ही बाइक स्टंट, रैश ड्राइविंग और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

बैठक के बाद मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार ने कहा कि प्रशासन हरिणा मेला के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि मेला में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी तथा बाइक स्टंट और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 4 जून को मेला स्थल पर एक और तैयारी बैठक आयोजित कर सुरक्षा एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की जाएगी।

बैठक में हरिणा ग्राम प्रधान सह मुख्य पुजारी बज्रांकन दंडपात, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़, आबकारी विभाग के रामदास भगत, पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, डुमरिया थाना प्रभारी रमेश टोप्पो, वन विभाग के सौरभ कुमार बासुरी, विद्युत विभाग के प्रकाश सिन्हा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और मेला समिति के सदस्य उपस्थित थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.