Publish Date: Sun, 05 Jan 2025 10:00 AM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर गोलचक्कर पर जयपाल सिंह मुंडा के नाम के बोर्ड को हटाने पर बिरसा सेना के समर्थकों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया. देर शाम करीब छह बजे बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप व उसके साथियों ने गोलचक्कर पर एक बड़ा पत्थर रख दिया. इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें. हंगामा देख पुलिस दिनकर कच्छप और उसके साथी कार्तिक मुखी को पकड़ कर थाना ले गयी. इस दौरान पुलिस व बिरसा सेना के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. दिनकर कच्छप ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया. मामला बिगड़ने पर बिरसा सेना के समर्थक बिष्टुपुर थाना में जुटने लगे।
इसके बाद करीब दो घंटे बाद पुलिस ने दिनकर कच्छप और उसके साथी कार्तिक मुखी को पीआर बांड पर छोड़ दिया. बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने बताया कि पुलिस ने वार्ता के लिए हमें थाना बुलाया. हमने इंकार किया, तो पुलिस प्रशासन की टीम जबरन हमें उठा कर थाना ले गयी. पिटाई भी की. इसके अलावा हमारे पारंपरिक हथियार तीर धनुष और कुदाल को जब्त कर लिया. इधर पुलिस के अनुसार गोलचक्कर पर कुछ लोगों ने बोर्ड लगाया था. उस बोर्ड को रात में किसी ने हटा दिया. शनिवार को पुन: सभी गोलचक्कर पर जुटे थे. उन्हें थाना बातचीत के लिए बुलाया गया था. किसी की पिटाई नहीं हुई. सभी को छोड़ दिया गया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.