Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 09:05 AM (IST)
रांची : मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी. होली से पहले सभी लाभुकों को राशि मिल जायेगी. राज्य के 10 जिलों में लाभुकों को मंईयां योजना की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गयी. जहां आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां सत्यापन के बाद राशि दी जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 7,500 रुपये की वित्तीय सहायता अंतरित की जा रही है. राज्य सरकार इस योजना के तहत 50 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करती है।
एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत दो महीने (जनवरी और फरवरी) का भुगतान लंबित था. सरकार ने त्योहारी मौसम को देखते हुए तीनों महीनों (जनवरी, फरवरी और मार्च) की राशि का भुगतान करने का फैसला किया. तीन महीने की कुल राशि 7,500 रुपये है. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, झारखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 7,500 रुपये की सहायता राशि राज्य की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अब होली के पावन पर्व पर सभी मंईयां (महिलाएं) अपने परिवार के साथ रंगों का आनंद ले सकेंगी और इस सहायता का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में करेंगी. मैं राज्य की सभी महिलाओं को नमन करता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम झारखंड की लाखों महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. हम राज्य की हर महिला को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
उम्मीद है कि भाजपा भी अपने राज्यों में माताओं और बहनों से किए गए वादों को पूरा करेगी और जल्द ही झारखंड के नक्शेकदम पर चलेगी. विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्य भी लाभार्थियों के खातों में राशि जमा करने में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.