कलम-दावात मेरे चरित्र और जीवन को गढ़ने वाली ताकत, चित्रगुप्त पूजा से हमेशा मिलती है प्रेरणा : शिव शंकर सिंह


Publish Date: Mon, 04 Nov 2024 09:22 AM (IST)


 

जमशेदपुर : कलम दावात की पूजा यानी चित्रगुप्त पूजा रविवार को पूरे धूमधाम और आस्था के साथ मनाई गई. पूजा को लेकर चित्रांश परिवार बेहद उत्साहित नजर आए और पूरे जमशेदपुर में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने घरों में पूजा के आयोजन के साथ-साथ सार्वजनिक रूप से भी भगवान चित्रगुप्त महाराज की आराधना की और समस्त जमशेदपुर वासियों के सुख समृद्धि व कल्याण की कामना की. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रसिद्ध समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने भी विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर भगवान चित्रगुप्त महाराज की आराधना की और चित्रांश परिवार के लोगों को चित्रगुप्त पूजा सह भाई दूज की बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर चित्रगुप्त पूजा को लेकर शिव शंकर सिंह ने कहा कि इस पूजा से उनका गहरा आत्मीय संबंध है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में जो कुछ भी पाया है वह भगवान चित्रगुप्त महाराज के कलम- दावात के जरिए ही प्राप्त किया है. लोगों के कर्मों का हिसाब-किताब रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों ने ही उनके जीवन और चरित्र को गढ़ा है और इससे ही उन्हें समाज सेवा व अच्छे कर्म की प्रेरणा मिलती है, इसलिए उन्हें हमेशा से इस पूजा के आयोजन की प्रतीक्षा रहती है।

टेलको स्थित सबुज संघ में आयोजित चित्रगुप्त पूजा समिति ने शिव शंकर सिंह को चुनाव में पूरे चित्रांश परिवार की ओर से पूरा मदद करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान मौके पर झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, महेश शरण, रूपेश कातियार, अनूप रंजन, राकेश कुमार, अरविंद श्रीवास्तव समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे. शिव शंकर सिंह ने ईस्ट प्लांट बस्ती, सूर्य मंदिर और बारीडीह ट्यूब क़ॉलोनी में भी आयोजित चित्रगुप्त पूजा में भाग लिया और अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.