Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 05:37 AM (IST)
झारखंड बोर्ड 2025 की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं, और जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव की रहने वाली आतुषी मिश्रा ने 94.8% अंक हासिल कर जिले में टॉप कर लिया है। आतुषी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव गर्व से गौरवान्वित हो गया है।
बातचीत के दौरान आतुषी ने बताया कि उनके पिता इंद्रजीत मिश्रा एक साधारण किसान हैं और माता कल्पना मिश्रा गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आतुषी ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाएँ प्लस टू आदिवासी स्कूल, बांगुरडा से ही पूरी की। 10वीं में भी उन्होंने 94.8% अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
इस वर्ष 12वीं कक्षा में आतुषी को इंग्लिश में 88, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95, मैथ्स में 95, आईटी में 99 और हिंदी में 85 अंक प्राप्त हुए। अपनी पढ़ाई के बारे में आतुषी बताती हैं कि वे रोजाना स्कूल और ट्यूशन के बाद 4–5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। उनका मानना है कि "अगर लगन और अनुशासन हो, तो गांव और शहर में कोई फर्क नहीं रह जाता। सफलता केवल मेहनत की मांग करती है।"
आतुषी का सपना है कि वे आगे चलकर IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करें और तकनीकी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें। पढ़ाई के अलावा उन्हें गाने सुनना पसंद है, जो उनके लिए तनाव को दूर करने का जरिया है।
उनकी मां कल्पना मिश्रा ने बताया कि बचपन में आतुषी स्कूल जाने में बहुत आनाकानी करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनमें एक सकारात्मक बदलाव आया और अब वही बेटी खुद से पढ़ाई के लिए बैठती है। उनके पिता इंद्रजीत मिश्रा कहते हैं, "हमने जो भी संभव था, किया ताकि हमारी बेटी पढ़ सके। उसकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी कमाई है।"
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.