Publish Date: Mon, 02 Dec 2024 08:25 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां रक्तदान शिविर को लेकर काफी जागरुकता है.यह सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित करनेवाले शहरों में शुमार है.पिछले एक दशक से यह जागरुकता और बढी है. रविवार को मानगो के आजादनगर के प्रोफेसर अब्दुल बारी लाइब्रेरी परिसर में जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब और आजाद रिपोर्टर जमशेदपुर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. यह आयोजन का सांतवा साल है. 2017 से इसका आयोजन होता आ रहा है।
रविवार के रक्तदान शिविर में कुल 156 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ जिसे ब्लड बैंक को सुपुर्द किया जाएगा.इस शिविर में वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता और एमओ एकेडमी उर्दू स्कूल के डायरेक्टर जमी उस्मानी व अन्य गणमान्य लोग बतौर अतिथि शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साह बढाया.उनलोगों ने रक्तदान के क्षेत्र में काफी सक्रिय विभिन्न रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए।
महिलाओं से खास अपील......
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने खासकर महिलाओं से इस शिविर में बढ चढकर भाग लेने की अपील की हालांकि अन्नी ने बताया कि एक उम्र के बाद स्वास्थ्य कारणों से बड़ी संख्या में महिलाएं चाह कर भी रक्तदान नहीं कर पाती हैं.फिर भी जिन्हें कोई समस्या नहीं हैं,उन्हें किसी भी प्रकार की भ्रांति में न पड़कर रक्तदान करना चाहिए.साथ ही यह एकता का भी प्रतीक है क्योंकि दुनिया के हर इंसान के लहू का रंग एक ही होता है फिर चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो.किसका खून किसके काम आ जाएगा यह किसी को नहीं पता.
वहीं बतौर अतिथि पहुंचे एमओ एकेडमी उर्दू स्कूल के डायरेक्टर जमी उस्मानी ने आयोजकों को ऐसे शिविर के आयोजन को लेकर धन्यवाद दिया.उन्होंने कहा कि कब किसको स्वास्थ्य और अन्य वजहों से खून की जरुरत पड़ जाए, कोई नहीं जानता.ऐसे नेक कार्य इंसानियत को जीवित रखने में सहायक होते हैं और शहर की शान भी बढ़ाते हैं।
इस मौके पर मोहम्मद अंसार के नेतृत्व में सोनू व आजाद रिपोर्टर की पूरी टीम और जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब के तमाम सदस्यगण रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर दिन भर तत्पर रहे.कुल156यूनिट रक्त का संग्रह हुआ.अंसार ने बताया कि रक्तदान को लेकर अब भी कई लोगों के बीच यह भ्रांति है कि इससे खून की कमी हो जाएगी और शरीर कमजोर हो जाएगा.ऐसे आयोजन इन भ्रांतियों को कम करने में सहायक होते हैं. इस शिविर में इमरान, अर्शद, एजाज, जफर, अहमद, रेहान, कासिफ, जामी इश्तियाक, खालिद, जमाल, जैद व अन्य उपस्थित थे.
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.