धर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से टाटा स्टील ने ठेका मजदूर को लीक से हटकर दिया मुआवजा


Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 11:09 AM (IST)


 

जमशेदपुर : विगत 16 जून को टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में सासाराम, बिहार के रहने वाले 34 वर्षीय पॉइंट्समैन सुनील कुमार सिंह की कथित तौर पर ट्रेन के चपेट में आकर मौत हो जाती है।

ध्यातव्य है कि सुनील कुमार सिंह टी एंड एम सर्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा टाटा स्टील के वेंडर मेसर्स राइट्स लिमिटेड के लिए नियुक्त किए गए थे और मृतक की वर्तमान नियुक्ति टाटा स्टील, जमशेदपुर में ही थी।

चूंकि मृतक टाटा स्टील के वेंडर का कर्मचारी था, इसलिए मृतक के परिवार की तरफ से प्रबंधन के साथ शुरुआती वार्ता में अधिकारियों का रवैया बहुत सकारात्मक नहीं था और मुआवजे पर ठोस सहमति नहीं बन पा रहीं थी। टाटा स्टील, मृतक के आश्रित को अगले 26 सालों तक महीने में मिलनेवाली पेंशन के अलावा कुछ भी अतिरिक्त देने को तैयार नहीं थी।

कोई सहमति नहीं बन पाने की स्थिति में मृतक के परिवार वालों ने कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर से संपर्क साधा एवं मदद की गुहार लगाई। मामले में धर्मेंद्र सोनकर के आते ही प्रबंधन से नए स्तर पर वार्ता शुरू हुई। प्रबंधन को यह स्पष्ट कर दिया गया कि चूंकि मृतक की मौत टाटा स्टील के कार्यस्थल पर हुई है इसलिए तथाकथित तकनीकी पहलुओं पर वक्त बर्बाद करने के बजाय मानवीयता के आधार पर टाटा स्टील को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए और जब तक कि इसपर सहमति नहीं बनती है तब तक परिवार मृत शरीर को क्लेम नहीं करेगी और दाह संस्कार नहीं होगा।

अंततः आज प्रबंधन को परिवार की तरफ से वार्ता का सूत्र संभालें धर्मेंद्र सोनकर तथा परिवार की जायज़ मांगों के सामने झुकना पड़ा एवं पीड़ित परिवार को स्थाई समाधान के साथ साथ तत्काल राहत के तौर पर 7 लाख एवं इंश्योरेंस के 2.5 लाख को मिलकर तकरीबन 10 लाख की राशि पर प्रबंधन ने अपनी सहमति दे दी। साथ ही साथ मृतक के आश्रितों को मृतक की नौकरी के बचें हुए 26 सालों तक हर महीने लगभग 35 हजार की राशि भी मिलती रहेगी जो कि कुल मिलाकर तकरीबन सवा करोड़ की राशि बनती है।

ये हकीकत है कि मुआवजे की कोई भी राशि मृतक को वापस नहीं ला सकती पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से पीड़ित परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का एक मजबूत आधार मिल गया। मृतक का पूरा पीड़ित परिवार धर्मेंद्र सोनकर की निस्वार्थ भावना से की गई इस मदद के प्रति कृतज्ञ दिखा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.