Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 08:29 AM (IST)
बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही 28 वर्षीय छात्रा का शव छात्रावास के उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया. सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. आर्या झा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है. उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है. 29 वर्षीय डॉ. आर्या झा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत गुरुवारा गांव की रहने वाली थीं।
वह हॉस्पिटल से जुड़े डीएनबी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थीं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली क्योंकि वह अपने चुने हुए क्षेत्र से संतुष्ट नहीं थी. छात्रा की पहचान आर्या कुमारी झा के रूप में हुई है. बोकारो शहर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आलोक रंजन ने कहा, ‘‘आर्या के छात्रावास के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने चिकित्सा विज्ञान की अपनी चयनित शाखा के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया है।
‘डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड’ (डीएनबी) की प्रथम वर्ष की छात्रा आर्या ने हाल ही में बोकारो जनरल अस्पताल के स्त्री रोग पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा डीएनबी की स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की जाती है. डीएसपी ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही डीएनबी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था, लेकिन वह अपने फैसले से संतुष्ट नहीं थी।
उन्होंने कहा कि जब आर्या के कमरे में उसके साथ रहने वाली छात्रा अपनी ड्यूटी के बाद छात्रावास के कमरे में लौटी, तो उसने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है. अधिकारी ने कहा कि बार-बार खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने छात्रावास की अन्य चिकित्सकों को सूचित किया. दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने पाया कि आर्या का शव कमरे में एक फंदे से लटका है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.