सुसाइड : टुइलाडूंगरी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर कर लिया जीवनलीला को समाप्त... 10 साल पहले हुआ था शादी....


Publish Date: Sun, 13 Apr 2025 11:17 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 36 वर्षीय अंजन पोएड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अंजन की शादी 10 साल पहले हुई थी और उसकी एक 8 साल की बेटी भी है। पिछले छह महीनों से वह अपनी पत्नी के साथ टुइलाडूंगरी में रह रहा था, जबकि उसके बाकी परिवारजन छायानगर में रहते हैं। अंजन एक निजी कंपनी में फीटर के पद पर कार्यरत था।


घटना की जानकारी अंजन के छोटे भाई कंचन पोएड़ा को उसकी भाभी ने दी। कंचन के अनुसार, फोन पर बताया गया कि उनके भाई ने आत्महत्या कर ली है। जब वे घर पहुंचे तो अंजन बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा था। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों का मानना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजन ने यह कठोर कदम उठाया। फिलहाल शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.