SUSCIDE : सोनारी में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला को समाप्त


Publish Date: Tue, 11 Feb 2025 16:19 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपनगर में मंगलवार आज सुबह 20 वर्षीय समीर महाली ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली. जिस समय घटना हुई उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. छोटे भाई सन्नी के घर पहुंचने पर उसने बड़े भाई को फंदे से लटका पाया. इसके बाद उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि समीर महाली पूर्व में वाशिंग सेंटर में काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम नहीं रहने की वजह से घर पर ही रह रहा था. उसके भाई सन्नी महाली ने बताया कि सुबह-सुबह उसके माता-पिता रोज की तरह काम पर गए हुए थे. वह भी पास ही अपने दादी के घर पर टीवी देखने गया था. लगभग 8.30 बजे घर लौटा तो काफी खटखटाने पर भी उसके भाई ने दवाजा नहीं खोला. उसने खिड़की से झांक कर देखा तो भाई मफलर के सहारे छत की पाइप में लटका हुआ है।


उसने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और घर में दाखिल हुआ. सभी समीर को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.