Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 08:46 AM (IST)
शैलेश कुमार की रिपोर्ट.....
जमशेदपुर : राजभवन रांची ने अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में 12 वीं में वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इस साल उसी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसे लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को इस निर्देश का पालन करने को कहा है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री का घेराव किया गया था।
राजभवन सचिवालय, रांची की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राज्य के किसी भी डिग्री कॉलेज में 11वीं कक्षा में नया नामांकन नहीं किया जाएगा। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वैसे छात्र जो पूर्व से ऐसे संस्थानों में नामांकित हैं तथा जिनके द्वारा 11 वीं का पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया गया है।
मात्र उनके मामले में इस शैक्षणिक वर्ष तक 12वीं की कक्षाएं जारी रखने के संबंध में राज्यपाल-सह कुलाधिपति द्वारा कई शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। पत्र में कहा गया है कि 11 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्रों द्वारा 12वीं कक्षा का पाठ्यक्रयम उसी संस्थान से पूर्ण किया जायेगा। जो छात्र 11वीं की कक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें अन्य संस्थानों से 11 वीं तथा 12वीं का पाठ्यक्रम पूर्ण करना होगा। किसी भी महाविद्यालय में इस शैक्षणिक वर्ष से 11 वीं की कक्षाएं संचालित नहीं होगी। ऐसा पाये जाने पर संबंधित प्राचार्य के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.