Publish Date: Fri, 10 Oct 2025 09:57 AM (IST)
बिलासपुर। एक पुरानी कहावत है कि, प्रेम इंसान की हर बाधाओं को दूर कर देता है। प्रेम के आगे न ही उम्र की सीमा मायने रखती और न ही जन्म का बंधन। इस कहावत को सच कर दिखाया है शहर के सरकंडा के रहने वाले एक जोड़े ने। दरअसल यहां 70 साल के बुजुर्ग और 30 साल की युवती ने प्रेम विवाह किया है। पूरा मोहल्ला इसका साक्षी बना है। विधि विधान के साथ सात फेरे लेकर दोनों ने अपने प्यार को नई पहचान दी है। इस वाक्ये ने सबको हैरान भी कर दिया है।
मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल वहीं मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आया। युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया। दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्म अदायगी की। खास बात ये भी है कि, दोनों के इस अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी।
बताया जा रहा है, दादू रोजी मजदूरी का काम करता है। 70 के उम्र में बुजुर्ग दादूराम और 30 के उम्र की युवती, दोनों की दीवानगी, दोनों का प्रेम गजब है। इस अजब गजब शादी से लोग हैरान जरूर हैं, लेकिन दोनों की दीवानगी और प्यार उन्हें इनका कायल भी बना रही है।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.