टोकन बांटने के दौरान तिरुपति में मचा भगदड़... 6 श्रद्धालुओं की गई जान... प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख


Publish Date: Thu, 09 Jan 2025 08:01 AM (IST)


 

तिरुपति : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। जिस वक्त यह भगदड़ मची उस वक्त टोकन लेने के लिए करीब 4 हजार लोगों की भीड़ तिरुपति के विष्णु निवासम के पास जमा थी। टोकन बांटने के दौरान यह हादसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है।

टिकट पाने लिए उमड़ी भारी भीड़
जानकारी के मुताबिक तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं। इस बीच, पुलिस द्वारा कुछ महिला श्रद्धालुओं को सीपीआर देने और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पीएम मोदी और सीएम नायडू ने हादसे पर जताया दुख....


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में भगदड़ की घटना में 4 श्रद्धालुओं मौत पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना की जांच करने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा है। वे बृहस्पतिवार को तिरुपति पहुंचेंगे और पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। बता दें यह हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। बता दें कि वैकुंठ द्वार दर्शन 10 दिन के लिए खोले गए हैं। यहां टोकन के लिए हजारों की तादाद में लोग जुटने लगे. राज्य के पूर्व सीएम और वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी तिरुपति में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायल श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

जानिए घटनाक्रम के बारे में .......

दरअसल, 10 जनवरी को वैकुंठ एकादशी दर्शन के लिए लिमिटेड टोकन देने का फैसला किया गया। TTD की ओर से कहा गया कि 10 जनवरी के दर्शन के लिए गुरुवार को सुबह 5 बजे से टोकन वितरण का काम होगा, लिमिटेड टोकन होंगे जो पहले आएगा उसे टोकन मिलेगा। बुधवार शाम 6 बजे से ही लोग टोकन लेने के लिए कतारों में लगना शुरू हो गए। करीब साढ़े आठ बजे तिरूपति टाउन में श्रीनिवासम जगह पर जब कतार को पहली बार खोला गया तो कतार में पहले पहुंचने की जल्दी में लोगों में भगदड़ मच गई।

श्रीनिवासम के अलावा रामा नायडू स्कूल में भी भगदड़ मच गई। कतार में आगे जाने के चक्कर में लोग एक दूसरे को धकेलते हुए भागने लगे, भारी भीड़ और तंग जगह होने के चलते लोगों का दम घुटने लग गया, कुछ लोग बेसुध होकर वहीं गिर गए और टोकन लेने के चक्कर मे दूसरे उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.