Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 10:37 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर में हाल के दिनों में सामने आई डकैती और गोलीबारी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और गश्ती व्यवस्था को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जिले के एसएसपी देर रात खुद बाइक लेकर शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसएसपी ने शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में रुककर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, रात के समय होने वाली गतिविधियों तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के संबंध में जानकारी ली। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझना और जरूरत के मुताबिक गश्ती व निगरानी को मजबूत करना रहा।
अपराधियों को सख्त संदेश, बेवजह अड्डेबाजी पर भी नजर......
देर रात शहर का भ्रमण करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि आपराधिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, देर रात चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी आवश्यक काम के अड्डेबाजी करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी. पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि देर रात तक बेवजह घूमने या अड्डेबाजी करने वालों से पूछताछ की जा सकती है और संदिग्ध गतिविधि मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सड़कों पर एसएसपी को देखकर बढ़ा लोगों का भरोसा......
एसएसपी के इस देर रात अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों का खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लोगों ने नियमित अंतराल पर इस तरह के अभियान चलाए जाने की मांग भी की. हाल की आपराधिक घटनाओं के बाद शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ था। ऐसे में एसएसपी के खुद देर रात बाइक से विभिन्न इलाकों में पहुंचने से पुलिस की सक्रियता का संदेश आम लोगों तक पहुंचा है। साथ ही, इस अभियान के जरिए अपराधियों को भी पुलिस की सख्ती और सतर्कता का स्पष्ट संकेत मिला है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.