एसएसपी ने यातायात, टैंगो मोबाइल व शक्ति कमांडो के जवानों को वितरित की बरसाती और फर्स्ट एड किट


Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 12:44 PM (IST)


 

बीएलएस प्रशिक्षण के साथ स्वास्थ्य बीमा योजना की दी जानकारी, ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल के सहयोग से हुआ कार्यक्रम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को साकची स्थित सीसीआर परिसर में वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षित एवं सुचारु रूप से ड्यूटी के निर्वहन को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस, टैंगो मोबाइल एवं शक्ति कमांडो में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों के बीच बरसाती एवं फर्स्ट एड किट का वितरण किया. यह सामग्री ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा राव के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार से संबंधित बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) की भी जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल प्रभावी सहायता प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में भी पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया। बताया गया कि योजना के तहत झारखंड पुलिस के कर्मियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल, जमशेदपुर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने पुलिसकर्मियों से वर्षा ऋतु में पूरी सतर्कता, सुरक्षा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.