SPORTS-NEWS : चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद... विराट कोहली के संन्यास की अटकलें हुई तेज... !


Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 09:33 AM (IST)


 

चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रविवार को कहाकि उनका काम सिर्फ आईसीसी ट्रॉफियां जीतना ही नहीं है। जीत के साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि जब हम खेल को अलविदा कहें तो भारतीय क्रिकेट बेहतर स्थिति में हो। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को छह गेंद से हराया। कोहली ने फाइनल के बाद कहाकि जब आप जायें तो टीम को बेहतर स्थिति में छोड़कर जाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसी टीम है जो अगले आठ साल तक दुनिया की किसी भी टीम का सामना करने के लिये तैयार है।


कोहली फाइनल में एक ही रन बना सके, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका विजयी शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्धशतक अहम था। कोहली ने प्रसारक ‘जियो हॉटस्टार’ से कहाकि यह अद्भुत है। हम ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरे के बाद वापसी करना चाहते थे और बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते थे। चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत अद्भुत है। शुभमन गिल के साथ खड़े कोहली ने कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उनका फोकस अगली पीढ़ी को तैयार करने पर भी है। उन्होंने कहाकि ड्रेसिंग रूम में इतनी प्रतिभा है और वे अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने की कोशिश में हैं। हम सीनियर होने के नाते उनके साथ अनुभव बांटकर, उनकी मदद करके खुश हैं और यही वजह है कि भारतीय टीम इतनी मजबूत है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.