Publish Date: Sat, 04 Jan 2025 09:19 AM (IST)
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली शुक्रवार शाम को कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर एक बस से टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में सना गांगुली को कोई चोट नहीं आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सना अपनी कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी हुई थीं। बेहला चौरास्ता के पास उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन सना गांगुली की कार के ड्राइवर ने उसका पीछा किया। उसे सखेर बाजार के पास रोक लिया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद सना गांगुली ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। सना की कार को इस टक्कर में मामूली नुकसान हुआ।
सना गांगुली सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली की इकलौती बेटी है। सना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के लॉरेटो हाउस से प्राप्त की थी और इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की। वर्तमान में सना गांगुली लंदन स्थित एक बुटीक कंसल्टिंग फर्म INNOVERV में कंसल्टेंट के रूप में काम कर रही हैं। सना का पेशेवर अनुभव विभिन्न क्षेत्रों में है। उन्होंने इनाक्टस नामक एक संगठन के साथ फुल-टाइम काम किया है। इसके अलावा, वह PricewaterhouseCoopers और Deloitte जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्न भी रह चुकी हैं।
सना गांगुली सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रहती हैं। अगस्त 2024 में उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर के विरोध में एक मोमबत्ती मार्च में भाग लिया था। इस मौके पर सना ने कहा था, "हम न्याय चाहते हैं। जो भी इसे पाने के लिए करना पड़े। ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए। हर दिन हम कुछ न कुछ रेप मामले सुनते हैं और हमें दुख होता है कि यह 2024 में भी हो रहा है।" दिसंबर 2019 में सना ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिस पर सौरव गांगुली ने कहा था कि यह पोस्ट सच नहीं है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया था कि वह सना को ऐसे मुद्दों से बाहर रखें।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.