Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 17:54 PM (IST)
सरायकेला : जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बुकहातु गांव निवासी धारीराम साव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सोमवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमताड़–पातकुम मार्ग पर अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल इलाके में वाहन जांच और सघन तलाशी अभियान चलाया।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया. तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 3 किलो अफीम, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अफीम के स्रोत और नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ पूरे तस्करी गिरोह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अफीम के अवैध कारोबार में सक्रिय था। उसने किन-किन लोगों तक नशीले पदार्थ की सप्लाई की, इसकी भी गहन जांच की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.