Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 18:43 PM (IST)
चाण्डिल के 10th Mile Hotel में गोली मारकर की गई थी हत्या, तकनीकी साक्ष्य और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने खोली साजिश की परतें
जमशेदपुर/चाण्डिल : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने में इस्तेमाल लाल रंग की Hyundai i10 कार को रांची से बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल दो देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 को चाण्डिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित 10th Mile Hotel में निखार सबलोक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता संजीव सबलोक के लिखित आवेदन पर चाण्डिल थाना में कांड संख्या 115/2026 दर्ज किया गया था।
SIT ने संभाली कमान, लगातार चलती रही छापेमारी.....
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई. SIT ने तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज, मानवीय सूचना और अन्य उपलब्ध तथ्यों को खंगालते हुए लगातार छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को वारदात के बाद आरोपियों की गतिविधियों और भागने के रास्ते से जुड़े अहम सुराग मिले।
रांची से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल कार......
जांच में सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने हत्या के बाद भागने में इस्तेमाल की गई लाल रंग की Hyundai i10, रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05-AN-5503 को रांची से बरामद कर जब्त कर लिया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में जमशेदपुर और उत्तर प्रदेश के अपराधी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान......
1. अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव, खुंटाडीह, सोनारी
2. सुनील रजक, संजय पथ, लक्ष्मण नगर, डिमना रोड, मानगो
3. रितेश सिंह, संजय पथ, लक्ष्मण नगर, डिमना रोड, मानगो
4. सुशिल केराई, सिद्धू-कान्हू बस्ती, सोनारी
5. राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस, मांगरपुर, लधुवा, सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)
6. अंकित सिंह, गोलबरा, सराया आंचल, कोतवाली देहात, सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और छह मोबाइल बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं। बरामदगी में.......
एक देशी पिस्टल, मैगजीन में चार जिंदा कारतूस
एक देशी पिस्टल, मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस
हत्या में इस्तेमाल लाल रंग की Hyundai i10.
छह मोबाइल फोन
पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी लगातार जारी है।
आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड, कई थानों में दर्ज हैं मामले......
इस कार्रवाई की सबसे बड़ी बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुनील रजक, रितेश सिंह, सुशिल केराई, अंकित सिंह और अन्य आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है।
सुनील रजक के खिलाफ बागबेड़ा और मानगो थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। रितेश सिंह के खिलाफ भी मानगो क्षेत्र में मामले दर्ज हैं. वहीं सुशिल केराई के खिलाफ सोनारी थाना में वर्ष 2014 से लेकर 2025 तक कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें हत्या के प्रयास, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं. अंकित सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कोतवाली देहात और कमरुल इंडस्ट्रीज एरिया थाना में भी कई मामले दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस की बड़ी टीम ने मिलकर खोली हत्या की गुत्थी......
निखार सबलोक हत्याकांड के उद्भेदन में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीना, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी, घाटशिला एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, चाण्डिल एसडीपीओ शिवप्रकाश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को छापेमारी टीम में शामिल किया गया था. तकनीकी शाखा जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां की टीम ने भी जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब साजिश की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी पुलिस......
छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निखार सबलोक की हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई, किसने हत्या की सुपारी दी, शूटरों तक किस तरह पहुंच बनाई गई और हत्या के पीछे असली मकसद क्या था। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. निखार हत्याकांड में छह गिरफ्तारियां और हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, लेकिन इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी तस्वीर सामने आना अभी बाकी है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.