मानवता शर्मसार! एम्बुलेंस नहीं मिल, तो लकड़ी के डि‍ब्बे में बंद कर बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता....जाने आत्मा को झकझोर देने वाली कहां की है यह घटना....


Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 12:07 PM (IST)


 

चाईबासा : चक्रधरपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस न मिलने के आरोपों के बीच, एक पिता को अपने मृत बच्चे का शव डब्बे में रखकर गांव ले जाना पड़ा। कराईकेला के बांगारासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने अपनी पत्नी रीता तिरिया को बड़ी उम्मीदों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को एक नन्ही जान ने दुनिया में कदम तो रखा, लेकिन अस्पताल की लापरवाही और स्वास्थ्य जटिलताओं के बीच वह सांसों की जंग हार गया। पिता का आरोप है कि मौत के बाद जब उसने शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस मांगी, तो अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए।

गरीबी और बेबसी के आगे झुके पिता ने अंततः एक लकड़ी के डिब्‍बे को ही अपने बच्चे का ‘ताबूत’ बनाया और अंतिम संस्कार के लिए गांव निकल पड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजॉय सिंह ने बताया, हम चक्रधरपुर अस्पताल में हुई घटना के बारे में लगाए गए आरोपों से अवगत हैं। हम जांच शुरू करेंगे और इसमें शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अस्पताल प्रभारी अंशुमान शर्मा ने आरोप से इनकार किया और कहा कि हेम्ब्रम ने एम्बुलेंस का अनुरोध नहीं किया था। शर्मा ने कहा कि उन्होंने एम्बुलेंस की मांग नहीं की और शव लेकर अस्पताल से चले गए। शर्मा के अनुसार अनुरोध किए जाने पर अस्पताल ऐसे मामलों में 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से मुफ्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.