Publish Date: Fri, 01 May 2026 14:48 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर की शाम्भवी तिवारी ने सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की ‘इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट’ (आईएससी) परीक्षा में चार विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया। आईएससी परीक्षा में शीर्ष स्थान पाने वालों में एक शाम्भवी ने बताया कि वह ‘न्यूरोसर्जन’ बनना चाहती है और उसका तात्कालिक लक्ष्य तीन मई को होने वाली नीट परीक्षा में सफलता हासिल करना है। सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर की रहने वाली छात्रा ने अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए. ये चारों विषय उसके सर्वश्रेष्ठ विषय थे। तिवारी ने कहा, ‘मेरा तात्कालिक लक्ष्य नीट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करना और देश के किसी शीर्ष मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाना है। इस उपलब्धि के लिए मैं अपने शिक्षकों और माता-पिता को धन्यवाद देना चाहती हूं।’’
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.