SEX-RECKET : स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट... का पुलिस ने किया भंडाफोड़... नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग..... 4 गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 09 Feb 2025 09:28 AM (IST)


 

सोनीपत : सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ मुरथल अपने ढाबों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन आजकल यहां गैरकानूनी काम भी लगातार हो रहे हैं, जिसको देखते हुए शुक्रवार देर रात पुलिस का एक्शन दिखाई दिया. मुरथल थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस जब 51 माइल स्टोन पर पहुंची तो वहां तीसरे माले पर फाइव स्टार होटल जैसे बने स्पा सेंटर को देखकर वे भी दंग रह गए. यहां से पुलिस ने देह व्यापार में शामिल दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को संरक्षण में लिया और संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।


गौरतलब है कि हरियाणा के सोनीपत जिले का मुरथल अपने ढाबों पर पराठे के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां देह व्यापार भी फल फूल रहा है. मुरथल के 51 माइल स्टोन बिल्डिंग के तीसरे माले पर रिबॉर्न नाम से एक स्पा सेंटर खोला गया है और इसे फाइव स्टार होटल जैसे बनाया गया है. लेकिन जब यहां मुरथल थाना पुलिस ने दलबल के साथ छापेमारी की तो पुलिस के आला अधिकारी भी दंग रह गए और यहां से पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को अपने संरक्षण में लिया।


इस स्पा सेंटर को चलाने वाले अभि जैन नाम का युवक सोनीपत गुड़मंडी क्षेत्र का रहने वाला है. उसे भी अन्य तीन पुरुषों के साथ गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम होता है. जब यहां पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा तो पुलिस को पुख्ता हो गया कि यहां देह व्यापार हो रहा है, उसके बाद पुलिस ने यहां रेड की तो दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को अपने संरक्षण में लिया गया. इस स्पा सेंटर को चलाने वाले अभि जैन तीन पुरुषों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.