SEX-RECKET-BUSTED : RANCHI रांची में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... 6 महिलाएं हिरासत में... पढ़े पूरी खबर....


Publish Date: Mon, 30 Dec 2024 09:55 AM (IST)


 

रांची : राजधानी रांची में इन दिनों देह व्यापार बड़ी तेजी से फल-फूल रहा है। पुलिस इसमें शामिल महिलाओं और कारोबारियों को गिरफ्तार कर लगातार जेल भेज रही है। रांची एसपी चंदन कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस लगातार इन पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजभवन के पास छापेमारी कर पुलिस ने 6 महिलाओं को हिरासत में लिया है। सभी को देह व्यापार के आरोप में डिटेन किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी ने यह कार्रवाई की है।

सूचना के आधार पर छापा.....

जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि राजभवन के पास कुछ महिलाएं खड़ी रहती है। इनके द्वारा देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए को यह सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी ने कोतवाली महिला थाना प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी करते हुए राजभवन के पास से महिलाओं को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

भेजे जाएंगे जेल.....

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद देह व्यापार में शामिल महिलाओं को जेल भेज दिया जाएगा। सभी से गण पूछताछ चल रही है। गिरोह के अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। आगे छापेमारी में और गिरफ्तारी हो सकती है।रांची पुलिस देह व्यापार पर पूरी तरह नकल करने के लिए एक खास प्लान पर काम कर रही है। पुलिस ने शहर में एक स्पाई सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। शादी निवास में पुलिसकर्मियों और मुख्य ब्यूरो को रांची एसएसपी ने एक्टिव कर दिया है। जहां देह व्यापार के संचालन होने की संभावना है, उन सभी जगह पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जैसे ही स्पाई सिस्टम पुलिस को सूचना देती है, पुलिस त्वरित रूप से वहां छापेमारी शुरू कर देती है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई.....

जानकारी के अनुसार, रांची एसएसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र में पढ़ने वाले होटल की नियमित रूप से चेकिंग करें। जांच में अब तक पाया गया है कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से लड़कियों को लाकर रांची में देह व्यापार कराया जा रहा है। इसमें फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग किया जा रहा है। पिछले 5 महीना में पुलिस ने देव व्यापार में शामिल 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

होटल मालिकों को भी दी गई थी चेतावनी.....

पिछले दिनों रांची के आधा दर्जन होटल मालिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद सभी छोटे-बड़े होटल के मालिकों को रांची पुलिस ने यह निर्देश दिया था कि वह अपने यहां किसी भी हाल में देह व्यापार का धंधा ना चलने दें। इसमें शामिल पाए जाने पर जेल भेजने की भी चेतावनी दी थी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर देह व्यापार में किसी को भी शामिल पाया जाएगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.