Publish Date: Sun, 27 Oct 2024 10:01 AM (IST)
संत कबीर नगर : संत कबीर नगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक साथ दो स्पा सेंटर में छापेमारी की। जहां पर कई युवक व युवतियां टीम को अपत्तिजनक स्थिति में मिले। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस टीम ने सभी को अपने हिरासत में लिया। उनको गाड़ियों में बैठाकर महिला थाना एवं अन्य स्थान पर ले जाया गया। खलीलाबाद शहर के नेदुला चौराहा और मड़या काली मंदिर के पास बृहस्पतिवार की शाम को तहसीलदार जनार्दन एवं सीओ अजीत चौहान की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने दो स्पा सेंटर पर छापा मारा। जहां पर 17 युवक, युवतियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर जांच पड़ताल एवं लिखा पढ़ी का कार्य शुरुकर दिया। टीम को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
शहर के कई स्थानों पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलने की शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी। जिसके बाद उच्चाधिकारियों की तरफ से मामले में धर पकड़ के लिए टीम का गठन किया गया। एसओजी प्रभारी सर्वेश कुमार राय, कोतवाल सतीश कुमार सिंह एवं एसओ महिला थाना सरोज शर्मा के साथ सीओ सिटी अजीत चौहान एवं तहसीलदार जनार्दन ने नेदुला व मड़या में शाम को एक साथ छापेमारी की। जहां पर कई युवक व युवतियां टीम को अपत्तिजनक स्थिति में मिले। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस टीम ने सभी को अपने हिरासत में लिया। उनको गाड़ियों में बैठाकर महिला थाना एवं अन्य स्थान पर ले जाया गया। जहां पर उनका डाटा एकत्र करने के साथ ही पूछताछ एवं अन्य कानूनी कार्रवाई शुरुकर दी, जिसमे सात युवक और 10 युवतिया बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग घटना की जानकारी लेने लगे। पुलिस देर रात तक मामले में लिखा पढ़ी की कार्रवाई करती रही।
खलीलाबाद शहर में काफी लंबे समय से सेंटर संचालित हो रहा था। जहां पर मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलने की शिकायत मिल रही थी। काफी शिकायतों के बाद अधिकारियों की तरफ से छापेमारी के लिए टीम गठित किया गया। छापेमारी की सूचना किसी को नही थी। सभी को चिहिंत स्थान पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद तहसीलदार एवं सीओ के अगुवाई में छापेमारी की कार्रवाई हुई। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दो स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई है। जहां से कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खलीलाबाद कोतवाली के क्षेत्र में नेदुला बाईपास और मडया में संचालित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ा गोरखधंधा उजागर किया है। इस दौरान आपत्तिजनक सामान के साथ दर्जनों युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.