संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


Publish Date: Thu, 14 May 2026 10:41 AM (IST)


 

जमशेदपुर : संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल की ओर से ‘द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह’ का आयोजन तुलसी भवन में भव्य रूप से किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव रंजन, हसन इमाम मलिक, अवधेश गिरी तथा धनंजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समाज में बुजुर्गों की स्थिति को दर्शाने वाला ‘वृद्धाश्रम’ नाट्य मंचन तथा ‘विविधता में एकता’ विषय पर आधारित प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य अतिथि राजीव रंजन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अविनाश कुमार, अरुणाभूषण, रागिनी भूषण, अमित गिरी, विक्रम सिंह, चंद्रशेखर पर्वत, लूसी सिंह, इंद्रजीत कल्सी, अखिलेश्वर सिंह, राजकुमारी घोष, प्रसनजीत तिवारी, विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह एवं विद्यालय सचिव सौरव गिरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की सफलता में स्कूल एडमिन के.सी. भारती, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खण्डियत, कोऑर्डिनेटर स्वाति झा, बर्मामाइंस शाखा की कोऑर्डिनेटर निर्मला, कल्चरल हेड चुमकी कुमारी, एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.