Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 17:05 PM (IST)
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के जी रोड में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े झपटमारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूटी सवार दो उचक्कों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से कदमा की ओर फरार हो गए।
महिला ने बताया कि छीने गए पर्स में एक मोबाइल फोन, लगभग ढाई हजार रुपये नकद तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और सोनारी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपियों के चेहरे और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी स्पष्ट रूप से कैद हो गई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति फुटेज या हुलिए के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर सके तो इसकी सूचना तत्काल सोनारी थाना पुलिस को दें. पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.