निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार


Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 19:22 PM (IST)


 

धनबाद-जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे शूटर सागर सिंह के बुधवार शाम धनबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ निरसा थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सागर सिंह को गोली लगी। घायल सागर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सागर सिंह अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। इसकी भनक धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को लगी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की. बताया जाता है कि पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान सागर सिंह को गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सागर सिंह के दो कथित सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. अब पुलिस इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि आखिर धनबाद में तीनों किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। साथ ही निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों को खंगालने में भी पुलिस जुटी हुई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.