दुखद समाचार : 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर किया जीवनलीला को समाप्त, हादसे के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में फैला शोक-सन्नाटा


Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 17:31 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्कूली बच्चों की आत्महत्या के मामले अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धू कान्हो मैदान के पास स्थित आवासीय इलाके में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 13 वर्षीय छात्र नवनीत कुमार ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हादसे के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक और सन्नाटा फैल गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक नवनीत शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल से घर लौटा और रोज़ की तरह सीधे अपने कमरे में चला गया। घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, जबकि उसकी छोटी बहन बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह कमरे में गई तो उसने देखा कि नवनीत पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। घबराहट में उसने तुरंत पिता को सूचना दी।सूचना मिलते ही पिता ने दरवाज़ा खोला और बेटे को फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में टीएमएच अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल बागबेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिवार का कहना है कि नवनीत जेवियर इंग्लिश स्कूल, कीताडीह में कक्षा 4 का छात्र था और पढ़ाई में सामान्य था। पिछले दिनों में न तो किसी तनाव का संकेत मिला और न ही किसी तरह की परेशानी की बात सामने आई। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और हर कोण से जांच कर रही है।

जिसमें बच्चे की दिनचर्या, दोस्तों और हालिया गतिविधियों की जानकारी भी शामिल है।घटना के बाद पूरा क्षेत्र शोकाकुल है और परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.